आलू गोभी बनाने का अलग और लाजवाब तरीका है आलू और गोभी को तल कर मसाले में भूनना।
मेहमानों को खाने में परोसें यह स्वादिष्ट सूखी आलू गोभी की सब्ज़ी। यकीनन वे अपनी उंगलियां चाटते रह जायेंगे। आइये आज हम बनाएं आलू गोभी की मसालेदार सूखी सब्ज़ी।
Fried Gobi Recipe in Hindi - फ्राइड फूल गोभी बनाने की विधि
Author: Raj Rani
Recipe type: Main Course
Ingredients
- गोभी - ½ किलो
- प्याज़ - 4
- टमाटर - 4
- अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
- दालचीनी - 1
- तेज़पात्ता - 1
- काली मिर्च - 4
- लौंग - 4
- हरी मिर्च - 1
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
- हींग - ¼ चम्मच
- जीरा - ½ चम्मच
- गरम मसाला - ¼ चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल - गोभी तलने के लिए
Instructions
- गोभी को धोकर बड़े टुकड़ो में काट लें।
- टमाटर और प्याज़ को अलग अलग पीस लें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
- तेल गरम होने पर गोभी के टुकड़ो को मध्यम आँच पर फ्राइ करके प्लेट में निकाल लें और एक तरफ रख दें।
- एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें।
- तेल गरम होने पर इसमे जीरा डालकर भुने।
- फिर इसमे तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च डालें।
- अब अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज़ का पेस्ट डालें और भुने।
- प्याज़ भुन जाने पर टमाटर का पेस्ट डालें।
- मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब कड़ाही में हींग, कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच पानी डालकर मसाला पकाएं।
- कढ़ाई में तली हुई गोभी और नमक डालें और अच्छे से मिलायें।
- आँच धीमी करके 4 से 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
- तैयार फ्राइड गोभी पर बारीक कटा हरा धनिया और गरम मसाला डालें।
- स्वादिष्ठ फ्राइड गोबी की सब्ज़ी रोटी के साथ सर्व करें।
Fried Gobhi Recipe in Hindi – तली हुई गोभी की सब्जी kaise banaye:
How to make fried cauliflower (फ्राइड फूल गोभी Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:
- Gobhi ko dhokar bade tukdo mein kaat lein.
- Tamatar aur pyaaz ko alag alag pees lein.
- Ek kadhai mein tel garam karein.
- Tel garam hone par gobhi ke tukdo ko madhyam aanch par fry karke plate mein nikaal lein aur ek taraf rakh dein.
- Ek kadhai mein 2 bade chammach tel garam karein.
- Tel garam hone par isme jeera daalkar bhune.
- Phir isme tejpatta, dalchini, laung aur kali mirch daalein.
- Ab adrak lehsun ka paste aur pyaaz ka paste daalein aur bhune.
- Pyaaz bhun jaane par tamatar ka paste daalein.
- Masala jab tel chhorne lage tab kadahi mein hing, kati hari mirch, dhaniya powder, lal mirch powder aur 1 bada chammach paani daalkar masala pakayein.
- Paani jab sookh jaye tab kadhai mein tali hui gobhi aur namak daalein aur ache se milayein.
- Aanch dheemi karke 4 se 5 minute tak pakayein. Gas band kar dein.
- Taiyaar fried gobhi par baarik kata hara dhaiya aur garam masala daalein.
- Swadishth fried gobi ki sabzi, roti ke saath serve karein.